कोरोना वायरस इंडिया - फोटो : PTI
खास बातेंदेश में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने वालो की संख्या बढ़ती ही जा रही है। अब तक संक्रमितों की संख्या 1251 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 227 नए मरीज आए। यह एक दिन में अब तक की सबसे बड़ी वृद्धि है। सबसे अधिक 202 मामले केरल में और इसके बाद 198 मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। जबकि, महाराष्ट्र में दो समेत बीते 24 घंटे में सात और मरीजों ने दम तोड़ दिया। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 8 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ देशभर में मृतकों की संख्या 32 हो गई है। 102 मरीज ठीक हो चुके हैं। दिल्ली में 25 नए मामलों के बाद 97 मरीज सामने आ चुके हैं। पढ़िए भारत में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट...
लाइव अपडेट
08:27 AM, 31-MAR-2020
तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर में एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर
निजामुद्दीन स्थित मरकज से आए लोगों में तमिलनाडु, कर्नाटक और जम्मू कश्मीर से भी एक-एक व्यक्ति की मौत की खबर है।
08:27 AM, 31-MAR-2020
मरकज आए लोगों की तलाश शुरू
तेलंगाना और तमिलनाडु में निजामुद्दीन स्थित मरकज आए लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। तेलंगाना में 194 लोगों को क्वारंटीन किया गया, जबकि तमिलनाडु में कुछ लोगों की पहचान कर ली गई और इनका टेस्ट किया जा रहा है।
08:24 AM, 31-MAR-2020
तब्लीगी में शामिल होने वाले छह लोगों की मौत
तेलंगाना सरकार के मुताबिक दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेने वाले छह लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च तक मरकज में एक धार्मिक आयोजन किया गया था। जिसमें करीब 2000 लोगों ने हिस्सा लिया था।
07:51 AM, 31-MAR-2020
Coronavirus India Live: कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले, मृतकों की संख्या 32 हुई
काबुल से लौटे 31 लोगों को आईटीबीपी क्वारंटीन सेंटर में रखा गया
काबुल में फंसे 31 भारतीयों को सोमवार को विशेष विमान से दिल्ली लाया गया। सभी को दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी के क्वारंटीन केंद्र में भेज दिया गया। इनमें भारतीय राजनयिक भी हैं।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi