Coronavirus in UP Live Updates: 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे गए पैसे, लखनऊ में 9 दिनों से नहीं मिला कोई मरीज



खास बातें

लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के की जिलों से नए मरीज सामने आ रहे हैं तो वहीं कुछ अच्छी खबरें भी सामने आ रही हैं। सोमवार को प्रदेश के करीब 27 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में सीएम योगी ने पैसे भेजे हैं। वहीं पिछले 9 दिनों से लखनऊ में कोई भी संक्रमित मरीज नहीं पाया गया है। हालांकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 80 है, जो चिंता का विषय है। शासन और प्रशासन संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लगातार कोशिश कर रहा है। लोगों से भी हर वक्त घरों में रहने की अपील की जा रही है। यहां पढ़ें उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट-
लाइव अपडेट
10:21 AM, 30-MAR-2020
मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे गए पैसे
लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के मनरेगा मजदूरों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के 27.5 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में सोमवार को मुख्यमंत्री योगी ने कुल 611 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी ने की मजदूरों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचात भी की। इस दौरान उन्हें सीएम ने खुद सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
10:05 AM, 30-MAR-2020
दिल्ली एनसीआर से लौटे 10 संदिग्ध शाहजहांपुर जिला अस्पताल में भर्ती
दिल्ली नोएडा और गाजियाबाद से लौटकर अपने घरों को जा रहे कोरोना संदिग्ध 10 लोगों को शाहजहांपुर जिला अस्पताल के क्वारंटाइन वार्ड में भर्ती कराया गया है। यह सभी शाहजहांपुर जिले के रहने वाले हैं। इन लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए आज ही लखनऊ भेजा जाएगा।
10:00 AM, 30-MAR-2020
घरों की ओर निकले मुसाफिरों को कराया गया भोजन
आगरा में अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले शहर के समाजसेवियों ने घरों की ओर निकले मुसाफिरों को भोजन कराया। एनएच-2 पर रविवार को अमर उजाला कार्यालय के पास एक हजार से ज्यादा भोजन पैकेट वितरित किए गए।
09:39 AM, 30-MAR-2020
आगरा जिले की सीमाएं सील
कोरोना के संक्रमण पर काबू पाने के लिए आधी रात से आगरा जिले की सीमाएं सील कर दी गईं हैं। अब बाहरी जिलों से आने वाले मजदूरों या अन्य लोगों को भी जिले में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।
09:10 AM, 30-MAR-2020
नोएडा प्राधिकरण ने डोरस्टेप डिलीवरी की व्यवस्था को बनाया आसान
नोएडा प्राधिकरण ने नोएडावासियों को घर पर रहकर दैनिक वस्तुओं, दवाईयां व फल/सब्जी के डोरस्टेप डिलीवरी की व्यवस्था को नागरिकों के लिए और भी सरल बना दिया है। प्राधिकरण के सीईओ ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर बताया कि अब आप(नोएडावासी) मोबाइल द्वारा अपने क्षेत्र के दुकानों से सीधा संपर्क कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए उन्हें मोबाइल नंबर 88600 32939 पर कॉल करना होगा।
08:41 AM, 30-MAR-2020
लेखपाल संघ ने 3.5 करोड़ का किया योगदान
प्रदेश के 24000 लेखपालों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है। यह 3.50 करोड़ रुपये से अधिक होगा। लेखपाल संघ की ओर से इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेज दिया गया है। लेखपाल संघ के महामंत्री ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक लेखपाल संदिग्ध मरीजों की सूची बनाने, उनके आइसोलेशन तथा खान-पान की व्यवस्था करने के लिए प्रयासरत है।
08:41 AM, 30-MAR-2020
लखनऊ में नौवें दिन भी नहीं मिला कोई पॉजिटिव मरीज
केजीएमयू में नौवें दिन भी कोई मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। शनिवार को लिए गए सभी 14 सैंपल निगेटिव पाए गए। केजीएमयू की लैब में शनिवार शाम से रविवार दोपहर तक प्रदेशभर से आए 79 नमूनों की जांच हुई। सभी जांच में निगेटिव पाए गए।


08:34 AM, 30-MAR-2020
Coronavirus in UP Live Updates: 27 लाख मनरेगा मजदूरों के खाते में भेजे गए 611 करोड़ रुपये
यूपी से लगे सभी राज्यों की सीमाएं सील
गृह मंत्रालय की सख्ती के बाद यूपी से लगे सभी राज्यों की सीमाओं को सील कर दिया गया है। प्रदेश से सटे राज्यों से अब लोग पैदल भी नहीं आ सकेंगे। डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने बताया की यूपी से लगे उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार की सीमाओं को सील कर दिया गया है। अब इन राज्यों से लोग लॉकडाउन  की अवधि में यूपी में प्रवेश नहीं कर सकते हैं। नेपाल से लगे प्रदेश के 6 जिलों में भी सीमाओं को सील कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ