1300 करोड़ के ड्रग्स रैकेट का सरगना फरार, रेड कॉर्नर नोटिस जारी


  • गाजियाबाद, रूद्रपुर, हल्द्वानी में छिपे होने की थी सूचना
  • डीएसपी ड्रग्स रैकेट में भी वांछित है अमरिंदर सिंह चीना 

हाल ही में 20 किलो कोकीन के साथ नौ ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया था. भारत में बरामद हुए ड्रग्स की कीमत 100 करोड़ रुपये आंकी गई थी, वहीं आस्ट्रेलिया में भी 1200 करोड़ रुपये मूल्य का ड्रग्स बरामद हुआ था. ड्रग्स की तस्करी में संलग्न तस्करों के अंतरराष्ट्रीय गिरोह का खुलासा हुआ था.नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बरामद की गई 1300 करोड़ की ड्रग्स के मामले की तहकीकात में यह पाया कि पंजाब का निवासी अमरिंदर सिंह चीना इस गिरोह का सरगना है. चीना के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, उत्तराखंड के रूद्रपुर या हल्द्वानी में छिपे होने की जानकारी मिली.
जानकारी के आधार पर जांच एजेंसियों ने चीना की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की, लेकिन वह चकमा देकर फरार हो गया. चीना कनाडा, आस्ट्रेलिया और भारत में ड्रग्स सिंडिकेट चलाता है. धंधे में हरपाल लाडी के नाम से जाना जाता है, जो पहले से भी पंजाब में हाईप्रोफाइल जगदीश भोला डीएसपी ड्रग्स केस में वांटेड है.
चीना पर आरोप है कि उसने ही ड्रग्स रैकेट में पकड़े गए जगदीश भोला को ड्रग्स मुहैया कराई थी. मामले की जांच कर रही एनसीबी को चीना के पास कनाडा का पासपोर्ट होने की भी जानकारी हाथ लगी है. उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है. चीना के नाम बदल कर फर्जी पासपोर्ट के आधार पर भारत में रह रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए एनसीबी की टीम कई शहरों में रेड कर रही है.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ