आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस स्वतंत्रता दिवस पर एडवोकेट नीलकमल साहू जी ने अपने कार्यालय कसमंडी कलां पर झंडारोहण किया


स्वतंत्रतादिवस के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस स्वतंत्रता दिवस पर एडवोकेट नीलकमल साहू जी ने अपने कार्यालय कसमंडी कलां पर झंडारोहण किया जिसमें बच्चों ने भी बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया l राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, झंडागान एवं देशभक्ति गीतों से माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया हाथों में तिरंगा लेकर बच्चों ने देशभक्ति गानें गायें जिसके पश्चात मिष्ठान एवं कोल्डड्रिंक का वितरण भी अधिवक्ता महोदय द्वारा किया गया और देश को एकता में पिरोने का सन्देश दिया गया l इस कार्यक्रम में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में श्री खालिद खान, नीरज साहू, विशाल साहू, नवीन अमन कृष्ण कुमार अमन रॉय अतुल साहू एवं अन्य ग्रामवासी थे जिन्होंने अपने अपने विचार रखें l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ