लखनऊ में भारी बारिश से ऐतिहासिक भूलभुलैया का परकोटा ढहा, गाइड दबकर हुवा घायल 2022

 

Photo By NT

सामने स्थित ऐतिहासिक बड़ा इमामबाड़ा जिसे भूलभुलैया के नाम से भी जाना जाता है। सोमवार की शाम भारी बारिश के चलते इस ऐतिहासिक 230 साल पुराने आसिफी इमामबाड़े का बायीं तरफ का परकोटा ढह गया। पर्यटकों या अन्य लोगों के उस हिस्से में न होने से कोई घायल नहीं हुआ।


अधीक्षण पुरातत्वविद्, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) आफताब हुसैन के हवाले से मीडिया में आयी खबरों में कहा गया है कि उचित रखरखाव के बावजूद स्मारक का एक हिस्सा ढह जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि जैसे ही हमें हादसे के बारे में सूचना मिली। तत्काल प्रभारी ने वहां का दौरा किया। उनके द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर इंजीनियर जाकर नुकसान का आकलन करेंगे और रिपोर्ट देंगे। इसके बाद, इसकी मरम्मत कार्य किया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ