ढिंचैक पूजा को कौन भूल सकता है। कुछ साल पहले तक वो अपने गानों से फैंस के बीच छाई रहती थीं। पूजा खुद गाने बनाती थीं और गाती थीं। कुछ समय से उनका कोई भी गाना सामने नहीं आया है । हालांकि कुछ लोग पूजा के गाने का मजाक भी उड़ाते थे । ढिंचैक पूजा को उस समय बड़ा मौका मिला था जब उन्होंने बिग बॉस के घर में एंट्री की थी ।
बिग बॉस 11 में ढिंचैक पूजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी, हालांकि घर में उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला था। उस समय खबर आई थी कि पूजा ने बिग बॉस के घर में रहने के लिए एक हफ्ते के 8 लाख रुपये लिए थे । इस खबर की पुष्टि पूजा या शो के मेकर्स ने नहीं की थी ।
बिग बॉस में जाने से पहले ढिंचैक पूजा का नया गाना 'आफरीन तू बेवफा है' रिलीज हुआ था। जो बहुत वायरल हुआ था। ढिंचैक पूजा का यूट्यूब चैनल है। फिलहाल कुछ महीनों से पूजा ने अपना कोई भी गाना रिलीज नहीं किया है।
आफरीन' से पहले पूजा के गाने 'स्वैग वाली टोपी', 'दारू दारू दारू', 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' काफी चर्चित हुआ था । ढिंचैक पूजा के अब तक 12 वीडियो सामने आए हैं। इन 12 वीडियो को करीब 3 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। ढिंचैक पूजा के यूट्यूब पेज के 1 लाख से ज्यादा सबस्क्राइबर हैं।
पूजा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । पूजा कई सारे फोटोशूट करवा चुकी हैं । इन 3 सालों में उनके लुक में काफी बदलाव नहीं आया है लेकिन वो अब और ज्यादा स्टाइलिश दिखने लगी हैं।




0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi