सीबीएसई: गणित में भी प्रैक्टिकल व्यवस्था, 20 नंबर का होगा प्रैक्टिकल, 80 नंबर की थ्योरी


सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन के 12वीं के गणित विषय के छात्रों के लिए इस बार प्रैक्टिकल (लैब मैनुअल एक्टिविटी) व्यवस्था लागू की गई है। इसके लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं। 80 नंबर थ्योरी के लिए हैं।
सीबीएसई की ओर से नियुक्त चीफ नोडल सुपरवाइजर आनंद पांडे ने कहा कि 12वीं में गणित को छोड़कर हर विषय में प्रैक्टिकल होता है। इससे छात्रों को अच्छे अंक मिल जाते हैं। ऐसे में बोर्ड ने तय किया है कि इस बार से गणित में प्रैक्टिकल लागू करेंगे।
छात्र जो थ्योरी पढ़ेंगे उसका प्रैक्टिकल गणित लैब में जाकर करेंगे। मसलन मॉडल, कटिंग आदि के जरिये गणितीय समाधानों को प्रस्तुत करेंगे। बताया कि जिन स्कूलों में गणित लैब की सुविधा नहीं होगी वहां पर फिजिक्स की लैब में प्रैक्टिकल किए जाएंगे।  

गणित के दो तरह के पेपर
इस बार 10वीं के बोर्ड में दो तरह के गणित के पेपर होंगे। छात्र गणित के बेसिक और स्टैंडर्ड का विकल्प भर सकते हैं। बेसिक में सामान्य से आसान और स्टैंडर्ड में कुछ टफ पेपर आएगा। छात्रों के पेपर की पसंद के अनुसार ही उनका सीटिंग अरेंजमेंट किया जाएगा। कक्ष निरीक्षकों के पास अनुक्रमांक के अनुसार बेसिक और स्टैंडर्ड की लिस्ट भी होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ