बिग बॉस के हर सीजन की तरह इस बार भी शो में फैमिली वीक देखने को मिलेगा. फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आएंगे. इस सीजन में भी फैमिली वीक काफी ड्रामेटिक और धमाकेदार होने वाला है. फैन्स ये देखने के लिए काफी उत्सुक हैं कि कंटेस्टेंट्स के फैमिली मेंबर्स उन्हें शो में बने रहने के लिए क्या सलाह देंगे और किस-किस कंटेस्टेंट की क्लास लगाएंगे.
फैमिली वीक के अपकमिंग एपिसोड में सीजन 13 की कंटेस्टेंट माहिरा शर्मा की मां घर में एंट्री करेंगी. शो के प्रोमो में आप देख सकते हैं कि माहिरा अपनी मां को घर में देखकर काफी खुश हो जाती हैं और उन्हें नम आंखों से गले लगाती हैं.
माहिरा की मां घर में आकर पारस की सबसे ज्यादा क्लास लगाती हैं. वो पारस को उनकी गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी की याद दिलाते हुए कहती हैं कि आपकी तो बाहर इतनी अच्छी गर्लफ्रेंड और माहिरा सिर्फ आपकी दोस्त है.



0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi