Bigg Boss 13 पारस छाबड़ा-अकांक्षा पुरी के रिश्ते का क्या है सच? बिग बॉस में एक टास्क के लिए एंट्री कर सकती हैं अकांक्षा पुरी. रियलिटी शो में खुलेंगे पारस-अकांक्षा के सीक्रेट्स.
पारस छाबड़ा ने बिग बॉस हाउस में कई बार गर्लफ्रेंड अकांक्षा पुरी संग अपने रिश्ते पर बात की है. पारस का कहना है कि वे अकांक्षा से ब्रेकअप करना चाहते हैं और वो ही उनके पीछे पड़ी हैं. शो में पारस की माहिरा शर्मा संग बढ़ती नजदीकियों की वजह से अकांक्षा भी परेशान हैं. उधर, पारस के इस बिहेवियर को अकांक्षा गेम ही समझ रही
क्या बिग बॉस हाउस में आएंगी अकांक्षा?
अब रिपोर्ट्स हैं कि अकांक्षा पुरी जल्द बिग बॉस हाउस में जा सकती हैं. शो में अकांक्षा एक टास्क के लिए आएंगी. अकांक्षा बिग बॉस में अपकमिंग वीक में नजर आ सकती हैं. हालांकि अभी तक अकांक्षा के रियलिटी शो में आने पर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.
खबरें ये भी हैं कि जल्द बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री आने वाली हैं. कंटेस्टेंट्स के परिवारवाले, रिश्तेदार या दोस्तों में से कोई बिग बॉस हाउस में 3-4 दिन के लिए एंट्री करेंगे. संभव है कि अकांक्षा पुरी बतौर वाइल्ड कार्ड गेस्ट शो में नजर आए. इससे पहले पारस छाबड़ा की मां फैमिली वीक में आ चुकी हैं.
0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi