INDvsSL: गुवाहाटी में मैच होना है लेकिन टीम इंडिया के पहुंचने को लेकर पेंच फंस गया है


साल 2019 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा. नए साल में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ उसी प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज़ 5 जनवरी से शुरू हो रही है. लेकिन मैच से पहले असम में नागरिकता संशोधन कानून की वजह से तनाव है. इसका असर भारत और श्रीलंका के मैच पर भी पड़ता दिख रहा है.
श्रीलंका की टीम 2 जनवरी को टी20 सीरीज़ खेलने के लिए गुवाहाटी पहुंच गई है. राज्य में हो रहे प्रोटेस्ट को देखते हुए उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच होटल पहुंचाया गया. राज्य में हो रहे इन प्रोटेस्ट का असर मैच या खिलाड़ियों पर ना पड़े. इसके लिए असम क्रिकेट असोसिएशन और बीसीसीआई भी इस पर नज़र बनाए हुए है.  हालांकि श्रीलंका की टीम भले ही गुवाहाटी पहुंच गई है लेकिन टीम इंडिया के समय को लेकर कंफ्यूजन है.
इस मामले में असम क्रिकेट असोसिएशन के अध्यक्ष रोमेन दत्ता का कहना है कि चीज़ें पूरी तरह से कंट्रोल में हैं.
भले ही दत्ता कोई भी दावा करें लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट और असम क्रिकेट बोर्ड के बीच सामंजस्य की कमी दिख रही है.
दत्ता ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस को बताया कि भारतीय टीम 3 जनवरी की सुबह गुवाहाटी पहुंचेगी. वहीं भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कहा था कि टीम के खिलाड़ियों को 2 जनवरी रात को इकट्ठा होना है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ