चीन में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है. चीन में कोरोना वायरस के कारण 41 लोगों की मौत हो चुकी है. 237 लोगों की हालत गंभीर है. स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 1287 लोगों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाए जाने की पुष्टि की है. जबकि दुनिया के अन्य हिस्सों में ऐहतियात बरते जा रहे हैं. इस जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोरोना वायरस से अब तक 56 लोगों की मौत
अब तक 1,975 लोगों को हो चुका है संक्रमण
चीन में कोरोना वायरस से हड़कंप मचा हुआ है और दुनिया के अन्य हिस्सों में इससे निपटने की सभी कोशिशें की जा रही हैं. रविवार को जयपुर में कोराना वायरस का संदिग्ध मरीज सामने आया है. उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कोरोना वायरस से पीड़ित लड़का चीन में पढ़ रहा है. इस बीमारी का लक्षण मिलने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जयपुर के एसएमएस अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डीएस मीणा ने पुष्टि की है कि एक मरीज को आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है. उन्होंने बताया कि उसका सैम्पल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा. अभी कोरोना वायरस के मामले की पुष्टि नहीं हुई है. वहीं विदेश मंत्रालय ने रविवार को कहा कि अब तक चीन में कोई भी भारतीय कोरोना वायरस के प्रकोप से प्रभावित नहीं हुआ है. बीजिंग स्थित दूतावास सभी भारतीयों के साथ यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स के संपर्क में है. वुहान और हुबेई प्रांत से भी लगातार अपडेट लिए जा रहे हैं.
वहीं चीन में कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 56 हो गई है, जबकि संक्रमित लोगों की संख्या 1,975 तक पहुंच गई है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने रविवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, आयोग ने कहा कि शनिवार को 15 और लोगों के मरने व 688 लोगों के संक्रमित होने की सूचना आई है.

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi