भारत ने पांच मैच की टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड को हरा दिया। अब सीरीज का दूसरा मैच रविवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम ने पहले मुकाबले को जीत यह जता दिया है कि इस बार वह खाली हाथ नहीं लौटने वाली है। कप्तान कोहली चाहेंगे की सीरीज के दूसरे मैच को जीतकर सीरीज फतह करने के करीब पहुंचा जाए। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस मैच को कब, कहां और कैसे LIVE देख सकते हैं...
कब होगा मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 26 जनवरी यानी रविवार को खेला जाएगा।
कहां होगा मैच?
दूसरा टी-20 इंटरनेशनल मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच?
भारतीय समयानुसार यह मुकाबला दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।
किस चैनल पर प्रसारण होगा?
मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के चैनल्स पर किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi