अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का कार्गो शिप (Cargo Ship) स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष में अटक गया है. पहले इसे 3 जनवरी को जमीन पर उतरना था लेकिन अब यह 5 जनवरी को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से रवाना होगा और 7 जनवरी को पृथ्वी लौटेगा. इस कार्गो शिप में ढेर से सारे वैज्ञानिक प्रयोगों के उपकरणों के अलावा एक चूहा भी है. आखिर क्या कारण था जिसकी वजह से स्पेसएक्स ड्रैगन कार्गो शिप की पृथ्वी पर वापसी रूक गई है?
अभी कहां अटका है यह कार्गो शिप?
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space Station - ISS) के कनाडा आर्म-2 में अटका हुआ है. इस आर्म के जरिए ही कार्गो शिप या अन्य एस्ट्रोनॉट्स के शिप को स्पेस स्टेशन से जोड़ा जाता है. इसी के जरिए स्पेस स्टेशन पर डॉकिंग होती है. (फोटोः नासा)

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi