मूसली का नाम तो आपने सुना ही होगा। ताकत की कई तरह की आयुर्वेदिक दवाओं में प्रयोग होन वाला मूसली किसी चमत्कारी औषधि से कम नहीं होता। इसका उपयोग कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता है। सफेद मूसली ने केवल शारीरिक ऊर्जा बढ़ाता है, बल्कि यह कई बड़ी बीमारियों का रामबाण इलाज होता है। तो आइए आपको बताते हैं मूसली के पांच चमत्कारी फायदे के बारे में:
सफेद मूसली शारीरिक शिथिलता को दूर करता है। शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने में यह बेहद लाभकारी है। यही कारण है कि कई तरह की आयुर्वेदिक दवाएं बनाने में सफेद मूसली का प्रयोग किया जाता है।
पेशाब में जलन होने पर तो सफेद मूसली की जड़ को पीसकर इलायची के साथ दूध में उबालकर पीना बेहद फायदेमंद होता है। दिन में दो बार इसे पीने से बहुत आराम होता है।
अगली स्लाइड देखें
महिलाओं के लिए भी मूसली बहुत फायदेमंद होता है। यह महिलाओं में बढ़ती उम्र का असर कम करता है और उनकी सुंदरता में निखार लाता है। इसके अलावा कई तरह के स्त्री रोगों में इसका सेवन फायदेमंद होता है।
पथरी यानि स्टोन की समस्या में सफेद मूसली बहुत कारगर उपाय है। इसे इन्द्रायण की सूखी जड़ के साथ बराबर मात्रा (1-1 ग्राम) में पीसकर, एक गिलास पानी में डालकर खूब मिलाएं। इस मिश्रण को मरीज को हर दिन सुबह पिलाने से महज सात दिन में ही प्रभाव दिखता है। इसके सेवन से बड़ी पथरी भी गल जाती है।
भागदौड़ भरी जिंदगी में बदन दर्द की शिकायत भला किसे नहीं होती! ऐसी स्थिति में हर दिन सफेद मूसली की जड़ का सेवन लाभकारी होता है। उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लडप्रेशर और गठिया में भी मूसली का सेवन फायदेमंद होता है।


0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi