Delhi Election 2020: प्रचंड जीत पर केजरीवाल ने कहा- दिल्लीवालों आई लव यू,पढ़िए किसने क्या कहा
पार्टी आगे जीते कुल 2015
आप 0 62 62 67
भाजपा 0 8 8 03
कांग्रेस 0 0 0 0
अन्य 0 0 0 0
आम आदमी पार्टी (आप) की जीत के साथ मंत्रिमंडल के सदस्यों के नाम पर चर्चा शुरू हो गई है। शुरुआती दौड़ में कई नाम हैं। पिछली बार मंत्री रहे मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन, गोपाल राय, कैलाश गहलोत, राजेंद्र पाल गौतम, इमरान हुसैन ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को शिकस्त दी है। वहीं वरिष्ठ नेता दिलीप पांडेय, आतिशी व राघव चड्ढा भी विधान सभा पहुंचने में सफल रहे हैं। वहीं, सिख समुदाय से जरनैल सिंह लगातार तीसरी बार विधायक बने हैं। इससे केजरीवाल को मंत्रियों के नाम तय करने में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है।
16 फरवरी को लेंगे शपथ
दिल्ली में 62 सीटों के साथ प्रचंड जीत के बाद अरविंद केजरीवाल तीसरी बार सरकार बनाने जा रहे हैं। इसके लिए 16 फरवरी को रामलीला मैदान में केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi