India vs New Zealand 1st ODI Live Cricket Score: हैमिल्टन में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में रॉस टेलर के नाबाद शतक के बूते कीवियों ने 11 गेंद पहले ही यह स्कोर पा लिया। न्यूजीलैंड का यह भारत के खिलाफ सबसे सफल रन चेज भी था। इस तरह तीन मैच की वन-डे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। अब दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा।
न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास, दर्ज की सबसे बड़ी जीत
आज भारत के खिलाफ 348 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने वन-डे में अपना सबसे बड़ा टोटल चेज किया है। मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 348 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो वन-डे में इस टीम के द्वारा हासिल किया गया सबसे बड़ा लक्ष्य है। कीवी टीम ने 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 346 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक भेदा था और 49.3 ओवर में हैमिल्टन में ही एक विकेट से रोमांचक जीत हासिल की थी।
विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड ने दर्ज की पहली वन-डे जीत
इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे वन-डे में हरा दिया, इससे पहले पिछले साल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी कीवियों ने टीम इंडिया को शिकस्त दी थी। मौजूदा न्यूजीलैंड दौरे में भारत की यह पहली हार है। वह पांच टी-20 की सीरीज को 5-0 से जीता था।
टेलर ने लगाया एक साल बाद शतक
35 वर्षीय रॉस टेलर ने आज 73 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया। यह उनके करियर का 21वां शतक था। वे 109 रन बनाकर नाबाद रहे। टेलर ने एक साल बाद शतक लगाया, पिछली बार 8 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ 137 रन बनाए थे। कप्तान टॉम लाथम ने 48 गेंदों पर 69 रन बनाए। हेनरी निकोलस ने 78 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। मार्टिन गप्टिल ने 32 रन का योगदान दिया।
भारतीय गेंदबाजों ने दिए 27 रन अतिरिक्त
न्यूजीलैंड की ओर से रॉस टेलर ने नाबाद 109, कप्तान टॉम लाथम ने 69 और हेनरी निकोल्स ने 78 रन बनाए। वहीं भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने दो और शमी-शार्दुल ठाकुर ने 1-1 विकेट हासिल किया। इस मैच में भारतीय गेंदबाजों ने 27 रन अतिरिक्त दिए, यही उनकी हार का एक कारण भी बना।
न्यूजीलैंड ने जीता पहला वन-डे
हैमिल्टन में खेले गए पहले वन-डे में न्यूजीलैंड ने चार विकेट से शानदार जीत दर्ज की। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 348 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में रॉस टेलर के नाबाद शतक के बूते कीवियों ने 11 गेंद पहले ही यह स्कोर पा लिया। इस तरह तीन मैच की वन-डे सीरीज में मेजबान टीम 1-0 से आगे हो गई। अब दूसरा मैच 8 फरवरी को खेला जाएगा।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi