IND vs NZ Live Score: राहुल का शतक, आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड को मिला 297 रन का लक्ष्य


न्यूजीलैंड ने आखिरी वनडे में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। आखिरी वनडे में केन विलियमसन करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी। दोनों टीमों में हुए हैं बदलाव। श्रेयस अय्यर ने अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया। केएल राहुल ने भी जड़ा अपना आठवां अर्धशतक। केएल राहुल ने जड़ा अपना चौथा शतक।
न्यूजीलैंड को मिला चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 62 रन पर ही अपने टॉप के तीन विकेट गंवा दिए। हालांकि इसके बाद श्रेयस अय्यर ने राहुल के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की। फिर अय्यर के आउट होने के बाद राहुल और मनीष पांडे ने भी पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

केएल राहुल (112) ने जहां अपना चौथा शतक पूरा किया वहीं श्रेयस (62) ने आठवां अर्धशतक जड़ा। सीरीज का पहला मैच खेल रहे मनीष पांडे (42) और युवा पृथ्वी शॉ (40) दोनों अपने अर्धशतक से चूक गए।

न्यूजीलैंड की तरफ से हामिश बेनेट सबसे सफल गेंदबाज रहे और चार विकेट चटकाए।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ