India vs New Zealand 2nd ODI Live Cricket Score: न्यूजीलैंड और भारत के बीच तीन वन-डे मैच की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज ऑकलैंड के ईडेन पार्क मैदान में खेला जाएगा। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में कमियां रही थी। आज यहां होने वाले दूसरे वन-डे मैच में भारतीय टीम पिछली हार से उबरकर पलटवार करने को बेताब होगी। भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट ने आज की प्लेइंग 11 में दो बदलाव किए हैं। कीवी सलामी जोड़ी ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों संभल कर बल्लेबाजी की और मौके मिलते ही अपने हाथ खोले। मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकल्स के बीच 93 रनों की साझेदारी हुई।
37वें ओवर की आखिरी गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने कीवी टीम को छठा झटका दिया। उन्होंने ग्रैंडहोम को शार्दुल ठाकुर के हाथों कैच कराया। ग्रैंडहोम ने पांच रन बनाए। इसका अगला ओवर चहल फेंकने आए और ओवर की चौथी गेंद पर चहल ने चैपमैन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। इस तरह से लगातार दो विकेट गिरने के बाद कीवी टीम की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई है। साउदी-2 टेलर-24, न्यूजीलैंड का स्कोर- 39ओवर के बाद 191/7

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi