Railway: रेलवे में फिर एक बार नौकरी पाने का शानदार मौका, जल्द करें आवेदन


Railway WCR Recruitment 2020 - पश्चिम मध्य रेलवे (WCR) भोपाल ने कई पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी को जरूर पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 26 फरवरी, 2020 बंद कर दी जाएंगी। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना आगे दी जा रही है।
पदों का विवरण :
पद का नाम :                पदों की संख्या :
ट्रेड अपरेंटिस                      200

शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं या समकक्ष परीक्षा (12वीं परीक्षा प्रणाली) में न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अन्य डिग्री या डिप्लोमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।
महत्त्वपूर्ण तिथियां : 
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 जनवरी, 2020 
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 26 फरवरी, 2020

आयु सीमा :
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 15 वर्ष और अधिकतम आयु 24 वर्ष निर्धारित की गई है। 
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 26 जनवरी, 2020 से 26 फरवरी, 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक https://wcr.indianrailways.gov.in/करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ