India vs Bangladesh u19 World Cup Final Live Cricket Score: बांग्लादेश ने रविवार को भारत को तीन विकेट से हराकर पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है। भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (88) और तिलक वर्मा (38) के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी के दम पर यह खिताबी मुकाबला जीत लिया।
हालांकि, बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर प्रभावित हुआ। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति के मुताबिक बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर्स में सात रन का लक्ष्य मिला, जिसे बांग्लादेश की टीम ने 23 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके।
मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जायसवाल ने इस पूरे टूर्नामेंट में चार अर्धशतक और एक शतक की बदौलत 400 रन बनाए।
भारतीय टीम से भिड़े बांग्लदेशी खिलाड़ी, कप्तान अकबर ने कहा- जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण
अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की टीम ने भारत को हराकर ट्रॉफी जीत ली। हालांकि जीत के जोश में बांग्लादेशी खिलाड़ी अपना आपा खो बैठे और भारतीय टीम से भिड़ गए। फील्डिंग के दौरान कई बार आक्रामकता दिखा चुके बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने मैच जीतने के बाद और ज्यादा आक्रामकता का प्रदर्शन किया। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के सामने जाकर उनसे अपशब्द कहे, जिससे दोनों टीम के खिलाड़ियों में धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। हालांकि, बांग्लादेशी टीम के कप्तान ने इसके लिए माफी मांगी है।
बांग्लादेशी कप्तान अकबर अली ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में क्रिकेट विश्व कप में जीत को 'सपना पूरा होना' बताया। उन्होंने अपनी टीम के खिलड़ियों के व्यवहार को लेकर अफसोस जताया और कहा कि जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण था। उन्होंने कहा कि 'हमारे कुछ गेंदबाज भावावेश में थे और ज्यादा उत्साहित हो गए थे। मैच के बाद जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं भारत को बधाई देना चाहूंगा।' अकबर ने कहा, 'यह सपना पूरा होने जैसा है। हमने पिछले दो साल में बहुत मेहनत की है और यह उसी का नतीजा है।'
बता दें कि मैच के दौरान तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम के लिए फील्डिंग करते हुए बांग्लादेश के खिलाड़ी कुछ ज्यादा ही आक्रमकता दिखा रहे थे और हर गेंद के बाद भारतीय बल्लेबाज को लेकर कुछ ना कुछ टिप्पणी कर रहे थे। यहां तक कि बांग्लादेश के जीत के करीब पहुंचने के बाद भी इस्लाम को कैमरे के सामने टिप्पणी करते देखा गया था। जीत मिलने के बाद खिलाड़ियों ने जो किया उसकी काफी निंदा की जा रही है।
भारत का पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूटा
भारत का पांचवीं बार चैंपियन बनने का सपना टूट गया। अंडर-19 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया चार बार की चैंपियन रह चुकी है। टीम इंडिया लगातार तीसरी बार वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची थी, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा। निश्चित तौर पर बांग्लादेश की यह ऐतिहासिक जीत है। प्रियम गर्ग की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप में अच्छा सफर तय किया। बिना कोई मैच हारे भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बनाई थी। इससे पहले भारत ने मोहम्मद कैफ (2000), विराट कोहली (2008), उन्मुक्त चंद (2012) और पृथ्वी शॉ (2018) की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
बांग्लादेश ने पहली बार जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब
भारत को तीन विकेट से हराकर बांग्लादेश ने पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताबी मुकाबले में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल (88) और तिलक वर्मा (38) के दम पर बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 178 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में बांग्लादेश ने परवेज हुसैन (47) और कप्तान अकबर अली (43*) की शानदार पारी की बदौलत यह खिताबी मुकाबला जीत लिया। हालांकि, बारिश की वजह से मैच थोड़ी देर प्रभावित हुआ। इसके बाद डकवर्थ लुईस पद्धति के मुताबिक बांग्लादेश को जीत के लिए पांच ओवर्स में सात रन का लक्ष्य मिला, जिसे बांग्लादेश की टीम ने 23 गेंदें शेष रहते ही हासिल कर लिया। भारत की तरफ से रवि विश्नोई ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके। मैच में शानदार बल्लेबाजी के लिए बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। जायसवाल ने इस पूरे टूर्नामेंट में चार अर्धशतक और एक शतकीय पारी खेलते हुए 400 रन बनाए।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi