वर्ल्ड टी-20: महिला दिवस पर भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खिताबी भिड़ंत, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच


आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 के खिताबी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया और भारत की टीम पहली बार आमने-सामने होगी। ग्रुप-ए की टॉप दोनों टीमों के बीच विश्व कप का निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा, जहां भारतीय टीम पहली बार खिताब जीतने के लिए दम लगाएगी वहीं चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड पांचवीं बार विश्व विजेता बनना चाहेगी।  
पहला सेमीफाइनल बारिश की वजह से धुलने के बाद जहां भारतीय टीम आईसीसी के नियम के तहत फाइनल में पहुंची वहीं बारिश से बाधित दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने डकवर्थ लुईस नियम के तहत दक्षिण अफ्रीका को हराकर छठी बार फाइनल का टिकट हासिल किया।  
कब होगा मैच
अपने पहले खिताब की तलाश में भारतीय टीम का मुकाबला चार बार की चैंपियन आस्ट्रेलिया से आठ मार्च (रविवार) को होगा।
कहां होगा मैच
दोनों ही टीमों ने टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है और अब मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड में इनके बीच निर्णायक मुकाबला खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा मैच
भारतीय समयानुसार यह महामुकाबला दोपहर के 12:30 से शुरू होगा और टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा।
किस चैनल पर होगा प्रसारण
अपना पहला फाइनल खेलने के लिए तैयार भारतीय टीम पांच बार की फाइनलिस्ट और चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से टक्कर लेगी और इस रोमांचक मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क में होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ