यूपी: बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, लखीमपुरखीरी में गौशाला और मकान गिरा, कई घायल,मलिहाबाद में आम के बौर की धज्जिया उड़ी |


उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। लखीमपुर खीरी जिले में खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवा से फसलों का भारी नुकसान हुआ है।

मोहम्मदी पुवायां रोड के आसपास के इलाके ग्राम केहुआ सिसोरा आदि गांवों में 50 ग्राम से लेकर 200 ग्राम वजन तक ओले गिरे हैं। ऐसे में गेहूं की फसल को भारी नुकसान की आशंका है।

वहीं अमीरनगर में बारिश और तेज हवाओं से सुबह गौशाला और एक मकान गिर गया। इलाके में भारी नुकसान हुआ है, बिजली की पोल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पलियाकला समेत अन्य इलाकों में भी नुकसान हुआ है।

बस्तौली  में आंधी से गिरे मकान के नीचे लालबहादुर तिवारी, अवनेश कुमार तिवारी, अंकुल, पायल, दिव्यांशी दबकर जख्मी हो गए। सभी को इलाज के लिए सीएचसी मोहम्मदी भेजा गया है। बस्तौली बिजली उप केन्द्र की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
मलिहाबाद क्षेत्र
बारिश के साथ भारी ओलावृष्टि हुई। बताया जा रहा है कि इस इलाके में 100 ग्राम से लेकर 200 ग्राम वजन तक के ओले गिरे हैं।  मलिहाबाद के आम के बौर की धज्जियां उड़ी रात में भारी बारिश व तेज हवावों  ने गेहूँ  मटर ,आलू  ,और आम आदि  फसलों  को काफी नुकसान हुआ है  किसान सिर पकड़ कर रो रहें हैं उनकी समझ में नहीं आ रहा कि अब वह क्या करे तेज हवा और बारिश के कारण शुक्रवार को ठंड बढ़ गई। लोगों को दोबारा गर्म कपड़े निकालने पड़े। हवा से बचाव के लिए लोग चादर ओढ़कर निकले।वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने सरसों, अगेती गेहूं और आलू की फसल के लिए इस बारिश को नुकसानदायक बताया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिन भी मौसम के खराब रहने का अनुमान जताया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ