आगरा के कागारौल क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी ने लकड़ी देने के बहाने किशोरी को बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। पुजारी की हरकतों की जानकारी से लोग आक्रोशित हो उठे।
सूचना पर फोर्स के साथ थाने पहुंचे सीओ अछनेरा ने लोगों को समझाकर शांत कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में भी ले लिया गया है।
बृहस्पतिवार की दोपहर 14 वर्षीय किशोरी मंदिर की सफाई के लिए गई थी। आरोप है कि पुजारी जगदीश दास निवासी नौनी, जगनेर ने उसे लकड़ी देने के बहाने बुलाया।
आरोपी पुजारी को थाने ले गई पुलिस
आरोप है कि वहां उसके साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी भागकर शौचालय की ओर गई, तो वो भी दौड़ा और शौचालय का दरवाजा बंद कर दिया। किशोरी के चीख-पुकार पर आसपास के लोग दौड़े।
उन्होंने बाहर से कुंडी लगाकर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस किशोरी और पुजारी को थाने ले आई। सीओ अछनेरा बीएस वीर कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
किशोरी के बाबा की तहरीर पर पुलिस ने पुजारी के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल के लिए आगरा भेज दिया है।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi