भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 पार कर गई है. इस वक्त भारत में कोरोना की चपेट में आए मरीजों की संख्या 1000 पार कर गई है. लेकिन अच्छी बात यह है कि इनमें से 88 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है. हालांकि कोरोना के कारण 24 लोगों की मौत हो चुकी है.
भारत में 1000 से ज्यादा कोरोना के मरीज
इलाज के दौरान 24 लोगों की मौत
केरल, महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा पेशेंट
भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 पार कर गई है. इस वक्त भारत में कोरोना की चपेट में आए मरीजों की संख्या 1005 है. अच्छी बात है कि इनमें से 88 लोगों का सफलतापूर्वक इलाज हो चुका है. हालांकि इलाज के दौरान 24 लोगों की मौत हो चुकी है
अगर दुनिया के आंकड़ों की बात करें तो अभी कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख 49 हजार 904 है, जबकि 1 37 हजार 283 लोग इलाज के दौरान इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं. दुनिया भर में 30 हजार से ज्यादा लोगों को कोरोना अपना शिकार बना चुका है.
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के 210 मामले सामने आए हैं. इसमें 25 लोगों का इलाज हो चुका है और 5 लोगों की मौत हो चुकी है.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें.
इसके बाद नंबर आता है केरल का. यहां पर 187 केस दर्ज किए गए हैं. केरल में शनिवार को कोरोना वायरस से पहली मौत दर्ज की गई. केरल के एर्नाकुलम मेडिकल कॉलेज में शनिवार को इलाज के दौरान 69 साल के एक शख्स की मौत हो गई. दिल्ली में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या 49 है. दिल्ली में शनिवार को यमन के एक नागरिक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi