Coronavirus in Uttar Pradesh Live Updates: जुमे की नमाज पर मस्जिद के सामने इकट्ठा हो रहे आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। गुरुवार को ही कोरोना वायरस से सात लोगों की मौत हुई है। देश में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हो गई है। वहीं यूपी में गुरुवार को सात नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। पढ़ें पल-पल का अपडेट...

अलीगढ़ शहर को रोज किया जा रहा सैनिटाइज

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के खिलाफ अलीगढ़ नगर निगम ने युद्ध स्तर पर जंग छेड़ दी है। नगर आयुक्त अपनी अध्यक्षता में 2000 कर्मचारियों के साथ दिन रात कोरोना वायरस को भगाने के लिए शहर के कोने-कोने को सैनिटाइज करने में जुटे हुए हैं। 


मस्जिद के सामने इकट्ठा हो रहे आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जुमे की नमाज के लिए अयोध्या के पटरंगा थाना क्षेत्र की मस्जिद के सामने इकट्ठा हुए आठ लोगों को पुलिस ने लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। थाना पटरंगा के मकदूमपुर गांव की मस्जिद में ये लोग जुमे की नमाज के लिए एकत्र हुए थे। बता दें कि कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते पूरे देश में 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया गया है। प्रदेश में किसी भी स्थान पर पांच से अधिक लोगों के एकत्र होने पर पाबंदी है। उलेमाओं व धर्मगुरुओं ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से घर में ही जुमे की नमाज अदा करने की अपील की है लेकिन कई जगह ऐसा देखने में आया कि लोग नमाज के लिए घरों से निकले जिस पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा।  मस्जिद के सामने इकट्ठा हो रहे आठ लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ