सार
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 168 हो गई है। आज 17 नए मामले सामने आए हैं। मुंबई में दो, राजस्थान में एक ही परिवार के तीन लोग और चंडीगढ़ में 23 साल की एक लड़की पॉजिटिव पाई गई है। पीएम मोदी आज शाम आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। यहां पढ़ें देश में कोरोना का पल-पल का अपडेट...
विस्तार
कुल संक्रमित 168 भारतीय 143 विदेशी 25
|
राज्य
|
कुल संख्या
|
भारतीय
|
विदेशी
|
ठीक हुए
|
|
महाराष्ट्र
|
47
|
44
|
3
|
0
|
|
केरल
|
27
|
25
|
2
|
3
|
|
हरियाणा
|
17
|
3
|
14
|
0
|
|
दिल्ली
|
17
|
16
|
1
|
5
|
|
यूपी
|
13
|
12
|
1
|
4
|
|
कर्नाटक
|
14
|
14
|
0
|
0
|
|
राजस्थान
|
7
|
5
|
2
|
3
|
|
लद्दाख
|
8
|
8
|
0
|
0
|
|
तमिलनाडु
|
2
|
2
|
0
|
1
|
|
जम्मू-कश्मीर
|
4
|
4
|
0
|
0
|
|
पंजाब
|
1
|
1
|
0
|
0
|
|
तेलंगाना
|
6
|
4
|
2
|
1
|
|
आंध्र प्रदेश
|
1
|
1
|
0
|
0
|
|
ओडिशा
|
1
|
1
|
0
|
0
|
|
उत्तराखंड
|
1
|
1
|
0
|
0
|
|
पश्चिम बंगाल
|
1
|
1
|
0
|
0
|
|
चंडीगढ़
|
1
|
1
|
0
|
0
|
|
पुड्डुचेरी
|
1
|
1
|
0
|
0
|
महाराष्ट्र स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मुंबई में दो नए कोविड-19 के मरीज सामने आए हैं। ब्रिटेन की यात्रा से लौटी एक 22-वर्षीय महिला और दुबई से वापस आई उल्हासनगर की एक 49 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राज्य में सकारात्मक मामलों की संख्या 47 तक पहुंच गई है।
भारतीय रेलवे ने रद्द कीं 168 ट्रेन
रेलवे ने कोरोना वायरस के खतरे और यात्रियों की कम संख्या के कारण बृहस्पतिवार को 84 और ट्रेनों को रद्द कर दिया जो 20 से 31 मार्च के बीच नहीं चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ ही रद्द ट्रेनों की कुल संख्या 168 पर पहुंच गई है। वहीं, तमिलनाडु में चेन्नई हवाई अड्डे पर 50 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें और 34 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
देश में आज 15 नए मामले, 166 हुई संक्रमति मरीजों की संख्या
देश के 18 राज्यों में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। आज 15 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 141 भारतीय हैं जबकि 25 विदेशी शामिल हैं। 15 लोग पूरी तरह ठीक हो गए हैं, वहीं तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
राजस्थान में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रित
राजस्थान में कोरोना के तीन नए मामले सामने आए हैं। आठ मार्च को इटली से लौटे झुंझुनूं के दंपती और उनकी दो साल की बच्ची की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पति की उम्र 33 वर्ष, पत्नी की 31 साल है। इसी के साथ प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या सात हो गई है।
चंडीगढ़ में 23 साल की लड़की संक्रमित
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच में भर्ती कोरोना की एक संदिग्ध मरीज में बुधवार की रात कोरोना की पुष्टि हुई है। चंडीगढ़ में कोरोना वायरस से संक्रमित होने का यह पहला मामला है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पीजीआई के वायरोलॉजी डिपार्टमेंट में हुई जांच में मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चंडीगढ़ निवासी लड़की रविवार सुबह इंग्लैंड से लौटी थी। सर्दी जुकाम की शिकायत पर उसे जीएमसीएच में सोमवार को भर्ती कराया गया था। अब उसकी हालत सामान्य है।पीएम आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कोरोना के खिलाफ जंग में जी-जान से जुटे लोगों की जमकर सराहना की।
पीएम आज रात आठ बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने हालात की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है। मोदी ने बुधवार को ट्वीट कर कोरोना के खिलाफ जंग में जी-जान से जुटे लोगों की जमकर सराहना की।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi