बिना मैच खेले ही फाइनल में पहुंचा भारत
पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम को बिना मैच शुरू हुए ही विजेता घोषित कर दिया गया। दरअसल, 5 मार्च को सुबह से ही लगातार बारिश हो रही थी, जिस वजह से पहला सेमीफाइनल शुरू ही नहीं हो पाया और बिना टॉस के ही इसे रद्द करना पड़ा। ICC के नियमों के मुताबिक खराब मौसम के चलते मैच रद्द होने की स्थिति में जिस टीम के पास ज्यादा पॉइंट और बेहतर रनरेट होता उसे विजेता घोषित कर दिया जाता और हुआ भी यही। भारतीय टीम जहां ग्रुप ए में टॉप पर रहने के साथ सेमीफाइनल में पहुंची थी तो इंग्लिश महिलाएं ग्रुप बी में दूसरे पायदान पर रहीं थीं, इस आधार पर भारत पहली बार महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचा और इंग्लैंड को मायूसी हाथ लगी।



0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi