खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1463 नए मामले सामने आए हैं और 60 लोगों की मौत हो गई है, जो सर्वाधिक है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 28,380 हो गई है, जिसमें 21,132 सक्रिय हैं, 6362 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 886 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
07:50 AM, 28-APR-2020
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी
देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर वाहनों की जांच करते पुलिसकर्मी।
07:16 AM, 28-APR-2020
दिल्ली में पशु चिकित्सकों, प्लंबर, और बिजली कर्मियों पर से रोक हटाई
दिल्ली सरकार ने सोमवार को कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद पशु चिकित्सकों, प्लंबर, और बिजली कर्मियों पर रोक हटा दी। आदेश में, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, प्रयोगशाला तकनीशियनों और वैज्ञानिकों की अंतर-राज्य यात्रा की भी अनुमति दे दी।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi