प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। - फोटो : सोशल मीडिया
आज संविधान निर्माता भीमराव आंबेडकर की जयंती है, इस मौके पर सभी लोगों से घर में रहकर ही उन्हें नमन करने की अपील की गई है। डॉ. भीमराव आंबेडकर की 129वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मंगलवार सुबह ट्विटर पर एक वीडियो संदेश के जरिए बाबा साहब को नमन किया और श्रद्धांजलि दी। देश के कई और नेताओं ने भी बाबा साहब को याद किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर सभी देशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि। इसी के साथ उन्होंने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें कुछ पीएम मोदी के भाषण का हिस्सा भी है।
वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा साहब अमानवता की हर चीज को नकारते थे, उन्होंने स्वतंत्रता के बाद भारत के लिए नई नीतियां, नया विजन दिया। बाबा साहब ने हमेशा समानता की बात की, जिसमें मानव की समानता से लेकर कानून की समानता तक की बात है।
पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट कर लिखा कि बाबासाहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! हमारे संविधान-शिल्पी डॉक्टर आंबेडकर, न्याय व समता पर आधारित समाज के लिए सदा प्रयत्नशील रहे। आइए, हम सब उनके महान व्यक्तित्व और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेते हुए, उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लें।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi