खास बातें
देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1684 नए मामले सामने आए हैं और 37 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,077 हो गई है, जिसमें 17,610 सक्रिय हैं, 4749 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 718 लोगों की मौत हो गई है। यहां पढ़ें देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स...
लाइव अपडेट
09:39 AM, 24-APR-2020
राजस्थान में 36 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 2000 हुई
राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य आज सुबह नौ बजे तक 36 नए मामले सामने आए हैं। नए मामलों में जयपुर से 13, कोटा से 18, झालावाड़ से चार और भरतपुर से एक मामले शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल मामलों की संख्या 2000 हो गई है।

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi