खास बातें
देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4970 नए मामले सामने आए हैं जबकि 134 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01139 हो गई है, जिनमें से 58,802 सक्रिय हैं, 39,174 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां पढ़ें देश में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
लाइव अपडेट
09:34 AM, 19-MAY-2020
हैदराबाद में ऑटो और टैक्सी सेवाएं शुरू
हैदराबाद में ऑटो और टैक्सी सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं। नाई की दुकानें खुल गई हैं।
09:31 AM, 19-MAY-2020
बंगलूरू में खोले गए पार्क
बंगलूरू में आम लोगों के लिए पार्क खोल दिए गए हैं। आज सुबह क्यूबिक पार्क और लालबाग बॉटनिकल गार्डन में लोग टहलने के लिए पहुंचे।
09:28 AM, 19-MAY-2020
राजकोट में खुलीं पान और चाय की दुकानें
गुजरात के राजकोट में पान और चाय की दुकानों को लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान खोलने की अनुमति दी गई है। दुकान मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि ग्राहक एक-दूसरे से न्यूनतम छह फीट की दूरी बनाए रखें और दुकान पर एक समय में पांच से अधिक लोग मौजूद न हों।
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार
देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4970 नए मामले सामने आए हैं जबकि 134 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1,01139 हो गई है, जिनमें से 58,802 सक्रिय हैं, 39,174 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और अब तक 3,163 लोगों की मौत हो चुकी है।
08:59 AM, 19-MAY-2020
दिल्ली में ऑटो चालक बोला- हम लोग भुखमरी की कगार पर थे
दिल्ली में नए दिशा-निर्देशों के साथ ऑटो सेवाएं शुरू करने पर एक ऑटो चालक ने कहा कि हम लोग भुखमरी की कगार पर थे। ऐसे में ऑटो में एक और टैक्सी में दो सवारी ले जाने का सरकार का ये फैसला वर्तमान में राहत का काम करेगा। मेरा सरकार से सवाल है कि अगर कोई एक ही परिवार से है जैसे पति-पत्नी, तो वो दो ऑटो क्यों करेंगे।
08:25 AM, 19-MAY-2020
उत्तराखंड के चमोली में कोरोना पॉजिटिव का पहला मामला आया सामने
उत्तराखंड के चमोली जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी केके सिंह ने बताया कि चमोली जिले का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वह हाल ही में दिल्ली से लौटा था। यह जिले में कोरोना का पहला मामला है।
08:17 AM, 19-MAY-2020
गाजीपुर सब्जी मंडी में भीड़
कोरोना लॉकडाउन 4.0 के बीच दिल्ली की गाजीपुर सब्जी मंडी में लोग खरीदारी करने के लिए पहुंचे। आज सुबह यहां भारी भीड़ दिखी।
07:41 AM, 19-MAY-2020
उत्तर प्रदेश में प्रवासी मजदूरों का ट्रक पलटा, तीन महिलाओं की मौत
उत्तर प्रदेश के महोबा में प्रवासी मजदूरों से भरा एक ट्रक सोमवार रात झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर थाना पनवाड़ी के महुआ गांव में मोड़ के पास पलट गया। हादसे में ट्रक पर सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पनवाड़ी में भर्ती कराया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक को सीधा कराकर हटवाया। तब ट्रैफिक व्यवस्था बहाल हो सकी। ट्रक का पीछे का बायां पहिया फटने को हादसे की वजह बताया गया है।
12:38 AM, 19-MAY-2020
वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में कई और देश भी जुड़े
वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण में कई और देश भी जोड़े गए हैं। अब फिनलैंड, दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, केन्या, मॉरीशस, स्पेन, म्यांमार, मालदीव, मिस्र और श्रीलंका से फंसे और परेशान भारतीय भी विशेष उड़ानों में वापस जा सकेंगे: केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री
12:34 AM, 19-MAY-2020
लार से ना चिपकाएं लिफाफे
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में कोरोना के प्रकोप को कम करने के मद्देनजर एक परिपत्र जारी किया गया है। इसमें वकीलों, कोर्ट स्टाफ और अन्य लोगों को आवेदन और याचिका और लिफाफे में समन, नोटिस आदि पर अदालती शुल्क टिकटों को चिपकाते समय लार या थूक का उपयोग नहीं करने का निर्देश दिया गया है।
12:13 AM, 19-MAY-2020
देश में कोरोना मरीजों की संख्या एक लाख के पार, 24 घंटे में 4970 नए मरीज मिले
दिल्ली में लॉकडाउन के चौथे चरण में दफ्तरों में सभी कर्मचारियों को अपने फोन में आरोग्य सेतु एप रखना सुनिश्चित करना होगा: दिल्ली सरकार
आरडब्ल्यूए (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) किसी भी व्यक्ति को अपनी सेवाओं और कर्तव्यों को करने से नहीं रोक पाएंगे। किसी भी प्राधिकरण से किसी भी अनुमत गतिविधियों की आवाजाही के लिए कोई पास / ई-पास की आवश्यकता नहीं होगी: दिल्ली सरकार

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi