यूपी में कोरोना LIVE: प्रदेश में कुल 3766 संक्रमित, केजीएमयू में 28 नए मामले



सार
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों में 116 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3766 हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 83 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1873 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। यहां पढ़ें यूपी में कोरोना वायरस से संबंधित हर खबर-
विस्तार
मुंबई से बस्ती लौटे श्रमिकों में से चार संक्रमित

मुंबई से बस्ती आए श्रमिकों में से चार लोग फिर कोरोना संक्रमित पाए गए। बस्ती जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 46 हो गई है। इनमें से 22 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक की मौत हो गई है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है।
राजस्थान से कामगारों को लेकर बरेली पहुंची ट्रेन
राजस्थान के जालौर से 762 कामगारों को लेकर चली श्रमिक स्पेशल ट्रेन आज सुबह आठ बजे बरेली जंक्शन पहुंची। सभी को ट्रेन से उतारकर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बसों से घर भेजा गया। इसके बाद स्पेशल ट्रेन को गोरखपुर रवाना किया गया।

कन्नौज के चार और लोग संक्रमित
कन्नौज जिले में आज चार और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटे थे। दो कोरोना पॉजिटिव छिबरामऊ के कपूरपुर के और दो कन्नौज शहर के रहने वाले हैं। दोनों इलाकों को सील कर दिया गया है। कन्नौज जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 23 हो गई है। इनमें से सात ठीक होकर घर जा चुके हैं।

केजीएमयू में 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव
लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में बुधवार को 982 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें से गुरुवार को 28 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ