Coronavirus Updates: महाराष्ट्र में आज 6330 नए मामले, 125 लोगों की मौत



खास बातें
  • कर्नाटक में आज कोरोना के 1502 नए मामले दर्ज किए गए और 19 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,016 हो गई है। 
  • तमिलनाडु में आज 4343 नए मामले सामने आए और 57 लोगों की मौत हो गई। राज्य में राज्य में संक्रमितों की संख्या 98,392 हो गई है। 
  • स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना का रिकवरी रेट 59.52 फीसदी हो गया है। 
  • भारतीय सेना के एक ब्रिगेडियर की कोलकाता में कोरोना से मौत हो गई है।
  • देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 19,148 नए मामले सामने आए और 434 लोगों की मौत हुई है।
  • भारत में अबतक कोरोना के कुल केस 6,04,641 हो गए हैं, जिनमें 2,26,947 सक्रिय मामले हैं।
  • देशभर में अब तक 3,59,860 लोग ठीक हो चुके हैं और  17,834 लोगों की मौत हुई है। 
लाइव अपडेट
09:31 PM, 02-JUL-2020
मध्य प्रदेश में 245 नए मामले, आठ की मौत
मध्य प्रदेश में कोरोना के 245 नए मामले सामने आए, 160 ठीक हुए और आठ लोगों की मौत हो गई। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 14,106 हो गई है, जिनमें 10,815 लोग ठीक हो चुके हैं, 2702 सक्रिय मामले हैं और 589 लोगों की मौत हुई है।  

हरियाणा में आज कोरोना के 568 नए मामले
हरियाणा में आज कोरोना के 568 नए मामले सामने आए हैं और 11 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कुल कोरोना के कुल केस 15,509 हो गए। 

09:25 PM, 02-JUL-2020
संपूर्ण लॉकडाउन का उल्लंघन करने मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 217 गाड़ियों को भी सीज किया गया। गुवाहाटी में 83 पुलिसकर्मियों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इस बात की जानकारी गुवाहाटी के कमिश्नर एमपी गुप्ता ने दी।
09:12 PM, 02-JUL-2020
महाराष्ट्र में आज 6330 नए मामले, 125 लोगों की मौत
महाराष्ट्र में आज 6330 नए मामले रिपोर्ट किए गए और 125 लोगों की मौत हो गई। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,86,626 हो गई है और 8178 लोगों की अब तक मौत हुई है। 
08:55 PM, 02-JUL-2020
गोवा में आज संक्रमण के 95 नए मामले 
गोवा में आज संक्रमण के 95 नए मामले दर्ज किए गए। इसके बाद राज्य में कुल मामलों की संख्या 1482 पहुंच गई है। इनमें से 744 सक्रिय हैं, 734 ठीक हो चुके हैं और चार लोगों की मौत हुई है। 

बिहार में आज 290 नए मामले 
बिहार में आज कोरोना के 290 नए मामले सामने आए। इसी के साथ राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 10,683 हो गई है। 

राजस्थान में आज कोरोना के 350 नए मामले 
राजस्थान में आज कोरोना के 350 नए मामले सामने आए। इसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या 18,662 हो गई है, जिनमें 3284 मामले सक्रिय हैं, 14948 ठीक हो चुके हैं और 430 लोगों की मौत हुई है।  
08:47 PM, 02-JUL-2020
राजधानी दिल्ली में आज 2373 नए मामले, 61 की मौत
राजधानी दिल्ली में आज कोरोना के 2373 नए केस सामने आए और 61 लोगों की मौत हुई है। राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या 92,175 हो गई है, जिनमें 63,007 लोग ठीक हो चुके हैं, 26,304 मामले सक्रिय हैं और अब तक 2864 की मौत हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज 20822 कोरोना टेस्ट, 10978 RTPCR टेस्ट और 9844 रैपिड एंटीजन टेस्ट की जांच हुई।

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 817 पॉजिटिव नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 817 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6869 हो गई है, 17221 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 735 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।

24 घंटे में 817 पॉजिटिव नए मामले
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 817 पॉजिटिव नए मामले सामने आए हैं। सक्रिय मामलों की संख्या 6869 हो गई है, 17221 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण राज्य में अब तक 735 संक्रमित लोगों की मौत हुई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ