![]() |
| Malihabad 15/08/2022 |
आज तहसील मलिहाबाद मे अधिवक्ताओ ने 76वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर प्रातः 8:05बजे ध्वजारोहण किया गया उसके बाद सभी अधिवक्तओ ने महापुरुषों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये, तत्पश्चात मलिहाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की अगुवाई मे सभी अधिवक्ताओ ने महापुरुषों के सम्मान मे हाथ मे तिरंगा झंडा लेकर तहसील परिसर से मोहान रोड तिराहे तक पैदल मार्च निकाला औऱ महापुरुषों के जयकारो का उद्घोष हुआ। सभी अधिवक्ता मलिहाबाद बार के सभा कक्ष मे एकत्रित हुए, जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे सबरजिस्ट्रार मलिहाबाद श्रीमती वंदना जी उपस्थित हुई। जहाँ पर मंच का संचालन सयुंक्त मंत्री एडवोकेट सारिक समीम द्वारा किया गया जिसमे कनिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट सर्वेश रावत द्वारा स्वतंत्रता दिवस के बारे मे बताया गया साथ ही जूनियर कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता हँस राज गुप्ता व अधिवक्ता जे के सिंह व रवि शंकर शर्मा व सम्राट सिंह व महामंत्री सजीवन लाल यादव व उपाध्यक्ष मध्य संतकुमार व सयुंक्त मंत्री शशिकांत मिश्रा व आदित्य नारायण द्विवेदी व वारिष्ठ सदस्य मेवालाल व कमलेश गौतम व रामभरोसे रावत व यूसुफ अली व अन्य तमाम साथी उपस्थित रहे औऱ अपने वक्ताब्य रखें |

0 टिप्पणियाँ
Thank You Jantamat News Hindi