15 जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति


पंद्रह जनवरी को मनाई जाएगी मकर संक्रांति
मंदिरों में होंगे धार्मिक कार्यक्रम होंगे, यज्ञ का किया जाएगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन श्रद्धालुओं की ओर से दान, धर्म, हवन और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। वहीं, मंदिरों में भी धार्मिक कार्यक्रम होंगे। मकर संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा।
दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि 14 जनवरी की मध्यरात्रि के बाद 15 जनवरी को भगवान सूर्य रात्रि 2:08 पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। उसका पुण्य काल 15 जनवरी को सूर्योदय से ही प्रारंभ हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि ज्योतिष शास्त्र एवं धर्म शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति 15 तारीख को मनाई जाएगी। किंमवदंती के अनुसार माता यशोदा को कोई संतान नहीं हुई तो उन्होंने मकर संक्रांति का व्रत किया था। इसके चलते भगवान श्रीकृष्ण जैस पुत्र का सुख प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि भीष्म पितामह भी सूर्य के उत्तरायण में जाने की प्रतीक्षा में बाणों की शैया पर पड़े हुए थे। जब सूर्य उत्तरायण आए तभी उन्होंने गोविंद के चरणों का ध्यान करके इच्छा मृत्यु प्राप्त की।
--
15 से मांगलिक कार्य भी होंगे प्रारंभ
मथुरा। मकर संक्रांति से मांगलिक मुहूर्त प्रारंभ हो जाएंगे और शहनाई सुनाई देंगी। दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के निदेशक ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि मकर संक्रांति से सूर्य उत्तरायण प्रारंभ हो जाता है। इस दौरान शुभ कार्य, विवाह, यज्ञोपवीत, मुंडन, गृह प्रवेश, गृह प्रवेश, वधू प्रवेश, द्विरागमन आदि सभी मांगलिक मूहुर्त भी प्रारंभ हो जाएंगे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ